फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The final voter list of Rewari Municipal Council and Dharuhera Municipality will be published today.

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका की अंतिम मतदाता सूची का आज होगा प्रकाशन

Thu, 26 Mar 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The final voter list of Rewari Municipal Council and Dharuhera Municipality will be published today.
रेवाड़ी नगर परिषद कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। शुक्रवार 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सूची फाइनल होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकते हैं और अप्रैल के आखिर तक चुनाव संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सात निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में भी चुनाव होने हैं।

वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन पहले ही हो चुका था जिसकी आपत्तियां दूर करने के लिए प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। आपत्तियों पर विचार करते हुए 27 मार्च को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह मतदाता सूची विधानसभा चुनाव-2024 के आंकड़ों से तैयार की गई है जबकि हाल ही में वार्डबंदी पहली बार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार, आबादी के आंकड़ों से की गई है।
विज्ञापन

इसी साल जनवरी में रेवाड़ी नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण ड्राॅ से हुआ था जिसके खिलाफ चार लोगों ने दो याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की थी। जनवरी के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को दूसरी सुनवाई पर ही खारिज कर दिया था जिसके साथ चुनाव में देरी की पहली बाधा खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में ही चेयरमैन की आरक्षण प्रक्रिया पंचकूला में पूरी हुई थी जिसमें रेवाड़ी एससी महिला और धारूहेड़ा सामान्य के खाते में गया था। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रस्तावित नगर परिषद चुनाव के लिए 2017 के सर्वे कराया गया था। इसके अनुसार, रेवाड़ी शहर की आबादी 1.83 लाख थी। 9 साल बाद अब करीब 2.50 लाख के पार हो चुकी है लेकिन पीपीपी के नए आंकड़ों में यह घटकर 1.62 लाख ही रह गई है।



-----------------

वार्ड 9 में 6,101 की जनसंख्या में 5,563 मतदाता


शहर के कई वार्डों में जनसंख्या और मतदाताओं के अनुपात में अजीब स्थिति बन गई है। मतदाताओं से आबादी लगभग दोगुनी होती है लेकिन यहां कई वार्डों में जितने लोग रह रहे हैं वोटर भी करीब उतने ही हैं। वार्ड 9, 11, 15, 20 और 25 की स्थिति सबसे हैरानी करने वाली है क्योंकि यहां जनसंख्या और मतदाताओं के बीच का अंतर काफी कम है। वार्ड संख्या 9 में 6,101 की कुल जनसंख्या पर 5,563 मतदाता हैं। यहां आबादी और वोट के बीच मात्र 538 का अंतर है।
वार्ड 11 में 4,235 की आबादी के मुकाबले 3,796 वोटर
वार्ड संख्या 11 में 4,235 की आबादी के मुकाबले 3,796 वोटर दर्ज हैं जिससे यहां का अंतर मात्र 439 रह जाता है। वार्ड 15 में 5,972 की कुल जनसंख्या पर 5,770 मतदाता हैं, यानी केवल 202 का फासला है। वार्ड 20 में कुल जनसंख्या 5,104 है और मतदाता 5,156 हैं, जिससे यहां आबादी से 52 अधिक वोट होने की स्थिति बनी है। वार्ड 25 में 4,973 की आबादी पर 4,890 मतदाता हैं, यानी अंतर मात्र 83 है।
वार्ड 15 में 5972 की आबादी पर 5770 वोटर
वार्ड नंबर 15 में 5972 की आबादी पर 5770 वोटर हैं। यानी इस आंकड़े के अनुसार लगभग सभी लोग वयस्क हैं तथा बच्चों और बिना पहचान पत्र वालों की संख्या न के बराबर। वहीं, वार्ड नंबर 20 में तो जनसंख्या 5104 है, जबकि वोटर 5156 पहुंच गए हैं। यहां वोटर ज्यादा हैं।


-------------



चुनाव कार्यक्रम घोषित होते राजनीतिक गतिविधियां होंगी तेज

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी और संबंधित निकायों में चुनावी गर्माहट देखने को मिलेगी। भाजपा ने जिन संगठन के पदाधिकारियों या मंत्रियों को प्रभारी और सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा है उनकी दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में ड्यूटी नहीं लगाई है। कांग्रेस पहले ही निकाय चुनाव के लिए टीमों का गठन कर चुकी है। मेयर और पार्षद के पदों के लिए आवेदन भी मांगे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed