फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The entire executive, including BJP MLA and District President, distanced themselves from the honor of the bank chairman

भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने हरको बैंक चेयरमेन के सम्मान समारोह से बनाई दूरी

Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The entire executive, including BJP MLA and District President, distanced themselves from the honor of the bank chairman
हरको बैंक के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव का रेवाड़ी में पहुंचने पर स्वागत करतीं भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाए गए अरविंद यादव वीरवार को चंडीगढ़ में हरको बैंक चेयरमैन पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचे। उनके सम्मान में बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन जिले में होने के बावजूद भाजपा के कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह यादव और पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष नदारद रहे।
विज्ञापन

सम्मारोह में पार्टी के वयोवृद्ध नेता शिवरतन सिंह सहित कुछ पूर्व मंडल अध्यक्ष और पुराने कार्यकर्ता जरूर मौजूद रहे। जिस तरह से सम्मान समारोह से जिले के पार्टी संगठन व अन्य नेताओं ने दूरी बनाई है। इससे स्पष्ट है कि 14 माह पहले पार्टी में शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एक मंडल अध्यक्ष बीर सिंह छाबड़ी जरूर पहुंचे। लेकिन पता चला कि वह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा रामपाल यादव, महावीर यादव व केशव चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी में किसी तरह का भेदभाव नहीं है, सरकार की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में नहीं आने के अनेक कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद यादव, हरको बैंक चेयरमैन
शुक्रवार को कोसली कार्यालय में पहले से ही लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम था, इसके चलते कार्यक्रम में नहीं जा सका।
- लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक, कोसली
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का जन्मदिन था, वहां पहले से ही जाना निश्चित था। इसके बाद कोसली में कुछ कार्यक्रम निर्धारित थे। हालांकि सम्मान समारोह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, किसी और ने आयोजित किया था।
-हुकुम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed