{"_id":"69a6e7e801ca5c68fa02f8ed","slug":"the-easy-physical-education-paper-brought-smiles-to-the-faces-of-the-candidates-rewari-news-c-198-1-rew1001-234523-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फिजिकल एजुकेशन का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फिजिकल एजुकेशन का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
Wed, 04 Mar 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई। इसमें दो हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। आसान पेपर देख सभी परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चली जबकि विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी गई। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे।
परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रही और केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
आसान था पेपर, सिलेबस के दायरे में थे सवाल
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले कक्षा 12वीं के छात्र राहुल ने बताया कि प्रश्नपत्र कुल मिलाकर आसान था और सभी प्रश्न सिलेबस के दायरे में ही थे। छात्र सुनील ने बताया कि प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे और सीधे सिलेबस से पूछे गए थे। हालांकि ऑब्जेक्टिव सेक्शन थोड़ा कठिन लगा, जिससे कुछ समय के लिए परेशानी हुई। वहीं, राजीव ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के जवाब लिखने में थोड़ा अधिक समय लगा, अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई है।