{"_id":"6164879c8ebc3e48933bddd3","slug":"the-deputy-commissioner-celebrated-the-birthday-of-the-girl-child-by-cutting-a-cake-rewari-news-rtk626748894","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने केक काटकर मनाया बालिकाओं का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने केक काटकर मनाया बालिकाओं का जन्मदिन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को बाल भवन में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने 5 वर्ष आयु तक की 30 कन्याओं का केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी माताएं इनकी अच्छे से परवरिश करें और उनके पोषण का पूरा ध्यान रखें
उन्होंने कहा कि बेटियों को मान-सम्मान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के साथ-साथ रेवाड़ी जिले में भी लिंगानुपात में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि लड़की और लड़के में कोई अंतर नहीं है। आज लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लोगों की बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आया है। अब लोग बेटियों को बचाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं। बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी खुलकर भाग ले रही हैं। सरकार के अभियान की वजह से ही अब बेटियां हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित भी किया। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, निकिता व मनीषा तथा रंगोली प्रतियोगिता में चंचल, आरती व नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, डब्ल्यूसीडीपीओ शालू यादव, पुष्पा यादव, सुमन यादव, दीपिका सैनी सहित सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं भी उपस्थित रहीं।