फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The death of four members of a family creates mourning

एक परिवार के चार सदस्यों की मौत से भड़ंगी में मातम

Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The death of four members of a family creates mourning
वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस रेवाड़ी के गांव भड़ंगी लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों के मौत की खबर जैसे गांव में पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। हर कोई मृतकों के घर की ओर भागा। पूरे गांव के लोग यह घटना सुन बुरी तरह विचलित और हमप्रभ थे। गांव में ही तीन का अंतिम संस्कार किया गया जबकि एक का दाह संस्कार अलवर जिले के मुंडावर तहसील के गांव किरोर कला में किया गया।
विज्ञापन

बता दें, भड़ंगी गांव का परिवार गाड़ियों से वैष्णों देवी दर्शन करने गया था। दर्शन कर राजी-खुुशी रेवाड़ी लौटते समय उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। कार में बैठे 33 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप निवासी गांव भड़ंगी बावल जिला रेवाड़ी, 37 वर्षीय संदीप पुत्र छोजूराम निवासी गांव भड़ंगी, बीरमति पत्नी छोजूराम (60) निवासी गांव भड़ंगी और तारावती पत्नी दयाराम (62) निवासी गांव किरोर कला जिला अलवर राजस्थान की मौत हो गई है। मरने वालों में मां, पुत्र और पुत्रवधू सहित मौसी शामिल हैं। घायलों में चालक सतीश पुत्र छाजूराम निवासी भड़ंगी, यश पुत्र संदीप और कृतिका पुत्री संदीप शामिल हैं। यह घटना बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर वीरवार सुबह के समय हुई।
विज्ञापन

घायलों को एसजीटी चंदू बुडे़ढा और फर्रुखनगर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वीरवार की शाम को तीन शवों का अंतिम संस्कार गांव भड़ंगी में गमगीन माहौल में किया गया जबकि अलवर जिले के मुंडावर तहसील के गांव किरोर कला की रहने वाली तारावती का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरा गांव गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed