{"_id":"68c06e2ce30f4552cf081f51","slug":"the-construction-of-the-flyover-is-progressing-at-a-slow-pace-causing-daily-traffic-jams-rewari-news-c-198-1-rew1001-225470-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धीमी गति से हो रहा फ्लाईओवर का निर्माण, रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धीमी गति से हो रहा फ्लाईओवर का निर्माण, रोज लग रहा जाम
Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 33बावल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण यहां प्रतिदिन जाम लग रहा है। जाम में किसी वाहन के फंसते ही पांच से 10 किलोमीटर तक जाम लग जाता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
प्रतिदिन जाम लनगे पर पुलिस वाहनों को गांवों के रास्ते पर डायवर्ट कराती है। जाम के चलते ग्रामीण भी परेशान हो रहे हैं। जाम के कारण आधा घंटे का सफर एक से डेढ़ घंटे में तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में रोष पनपने लगा है।
बावल के विधायक भी फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर विधानसभा में सवाल उठा चुके हैं। हालांकि, एक वर्ष के अंतराल के बाद फ्लाईओवर का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे स्थित बनीपुर चौक सबसे व्यस्त है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया। इस फ्लाईओवर को दो वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य धीमा होने की वजह से इसे पूरा नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक कर प्रशासन को चेतावनी भी दी है।
बनीपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद से बावल और रेवाड़ी जाने वाले वाहनों को असाही फ्लाईओवर के नीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इस तरह आठ किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे न केवल समय, बल्कि रुपये की भी अधिक गवाना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों के कारण जाम की स्थिति भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -
कार्य धीमा चलने का कारण पिछले दिनों हुई बारिश भी है। हालांकि, अब कार्य को तेज कर दिया गया है। कोशिश है कि जल्द कार्य पूरा कर लिया जाए।-महेंद्र चावला, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई जयपुर मंडल