फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Constitution has contributed in giving special respect to women.

Rewari News: नारियों को विशेष सम्मान दिलाने में संविधान का है योगदान

Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Constitution has contributed in giving special respect to women.
फोटो : 04रेवाड़ी। संविधान दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क व लाइब्रेरी में मंगलवार को सेवा स्तंभ की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने की।
सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र के समक्ष मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। आरके बलवारिया ने बुद्ध वंदना की। राजकुमार जलवा ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि अधिवक्ता भीष्मदत्त, मुख्य वक्ता राजकुमार जलवा, विशिष्ट अतिथि कृष्णा सहरावत रहे। संचालन आरपी सिंह दहिया ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के तहत सभी धर्मों व वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया। नारियों को विशेष सम्मान दिलाने में भारतीय संविधान का विशेष योगदान है। भारत का संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना जागरूकता फैलाना है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आरपी सिंह दहिया, दशरथ चौहान, मोनिका मेहरा, लक्ष्मीबाई लिसाना, अजीत सिंह, सुखराम रिटायर्ड प्राचार्य, सूबे सिंह, आरके बलवारिया डॉ. सत्यपाल चोपड़ा, बलराम मावल, नरेंद्र मेहरा, बलबीर सिंह, बाबूलाल आजाद, रामनिवास, बलवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed