फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The conference of active workers was held in three sessions at the BJP office

Rewari News: भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन तीन सत्रों में हुआ

Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The conference of active workers was held in three sessions at the BJP office
भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मेलन का दृश्य। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा पार्टी कार्यालय में सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाक्टर वंदना पोपली ने की। भाजपा नेताओं ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की विधिवत शुरूआत की। सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन तीन सत्रों में हुआ। पहले सत्र में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां कोई भी कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच सकता है। लाखों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी बनाने में अपना योगदान दिया है। दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने चुनावी संगठन और विस्तार पर चर्चा की। मोदी सरकार की लगभग 11 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी सक्रिय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही भाजपा के सदस्यों को यह सिखाती है कि पहले राष्ट्र, फिर संगठन और अंत में स्वयं। उन्होंने पूर्व की सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की अगर भाजपा सरकार नही होती तो एम्स रेवाड़ी में नही बन पाता ना ही बिना पर्ची बिना खर्ची के रेवाड़ी के युवाओं को नौकरी मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रवाद को अपनी राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाया और इसे आम जनता से जोड़ने में सफलता पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है। बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, सभी पदों के लिए निष्पक्ष चुनाव होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सरकार बनाने के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने आए हुए सभी वक्ताओं एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद किया। मंच संचालन पंडित एडवोकेट हिमांशु पालीवाल ने किया। सम्मेलन में प्रदेश पीपीटी कॉर्डिनेटर सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, मंडल अध्यक्ष समीर कालरा, नवीन कुमार, दीपक अग्रवाल, अजित कोसलिया, दिनेश यादव साहित समस्त सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed