फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The condition of the Alavalpur to Bhatsana road is dilapidated, villagers demanded the start of construction work.

Rewari News: अलावलपुर से भटसाना रोड की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने की निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Alavalpur to Bhatsana road is dilapidated, villagers demanded the start of construction work.
अलावलपुर से भटसाना रोड की जर्जर हालत। ग्रामीण
धारूहेड़ा। अलावलपुर गांव से भटसाना गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अलावलपुर, ततारपुर और भटसाना गांवों के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की हालत काफी समय से खराब है। संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाद भी इसकी मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

विजय सिंह, राजेश व अजय ने बताया कि कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि वाहनों का निकलना मुश्किल हो चुका है। अलावलपुर गांव के स्कूल के पास तो गड्ढों की वजह से वाहन फंस जाते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों की टक्कर का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से धारूहेड़ा, अलावलपुर, ततारपुर, भटसाना और नंदरामपुर बास गांवों के वाहन रोजाना गुजरते हैं, लेकिन सड़क खराब होने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से छोटे-बड़े वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी कीचड़ और गंदे पानी से भरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की महत्ता को देखते हुए प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहिए। ग्रामीणों ने अनुरोध किया है कि सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed