फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   the company showed the way out to 300 workers

जवानी के 15 साल कंपनी को दिये, बदले में 300 को दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 04 Jul 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
the company showed the way out to 300 workers
बावल। औद्योगिक क्षेत्र बावल की एक बड़ी नामी कंपनी में पिछले 10-15 सालों से नौकरी कर रहे 300 से अधिक अस्थाई कर्मचारियों को जहां नियमित किए जाने की उम्मीद बंधी हुई थी, वहीं उनकी उम्मीद उस समय टूट गई, जब कंपनी प्रबंधकों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण यह छंटनी की गई है। पिछले एक पखवाड़े से अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों ने शनिवार को गांव सुठानी के खेल मैदान में एक महत्वपूर्ण सभा की। जिसमें निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को कंपनी के गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर सात सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसका प्रधान लक्ष्मीनारायण को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

पूरी जवानी कंपनी को खड़ा करने में दी
उन्होंने संघर्ष की घोषणा करते हुए कहा कि वे 15-20 साल से कंपनी के लिए पसीना बहा रहे थे। जिसके चलते कंपनी भारी मुनाफे में आई। हमने अपनी सारी जवानी कंपनी के नाम कर दी। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी नौकरी स्थायी हो जाएगी। लेकिन कंपनी ने उनके साथ धोखा किया। अब वे कहीं नौकरी करने लायक भी नहीं हैं। इस मौके पर सतबीर, रतिराम, मुकेश, ओमपाल, संजय, महेंद्र व राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed