फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The company assured compensation and employment

Rewari News: कंपनी ने दिया मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन

Mon, 31 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The company assured compensation and employment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मोटरसाइकिल पार्ट्स की कंपनी में आग की घटना के दौरान मलबे में दबकर जांच गंवाने वाले कंपनी कर्मचारी हकीम खान के परिजनों को कंपनी ने उचित मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटो कॉर्प कंपनी में शुक्रवार को देर रात आग लगने के बाद मलबे में दबे एक कर्मचारी का शव रविवार को रेस्कयू अभियान के दौरान बरामद हुआ था। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के ठेकड़ा का बास मौझपुर निवासी हाकिम खान के रूप में हुई थी। शुक्रवार से ही रेस्क्यू अभियान चल रहा था। हादसे में कर्मचारी हाकिम खान को ढूंढा जा रहा था, जिसका एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की ओर से रेस्क्यू कर रही थी। मलबे में फंसे कर्मचारियों को जल्द निकालने के निर्देश पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता की तरफ से से दिए गए थे। हाकीम खान की मौत के बाद परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी से बातचीत की। बैठकों का दौर चलता रहा, फिर जाकर कंपनी ने मृतक हाकिम खान के परिजनों की मांगें मान लीं।
विज्ञापन

हकीम खान के साढू गफ्फार खान ने बताया कि हकीम 2001 से इस कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं। हकीम खान की मृत्यु के बाद परिवार पूरा टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed