फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Class 12 English exam was held amid tight security at 54 centres.

Rewari News: 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा

Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Class 12 English exam was held amid tight security at 54 centres.
फोटो : राजकीय बाल विद्यालय परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को जिले के 54 केंद्रों पर केंद्रों पर हुईं। पहले दिन 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 8 हजार 476 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चली। छात्रों का प्रवेश दोपहर साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की जांच कर की अंदर जाने दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रही। आसपास की फोटो स्टेट दुकानें भी बंद रहीं। परीक्षा समाप्त होने पर छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। छात्रों ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। बोर्ड प्रशासन ने नकल रोकने के लिए 54 सुपरिटेंडेंट और 100 डिप्टी सुपरिटेंडेंट के साथ 730 से अधिक सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है ताकि प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों पर नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 लागू रहेगी।
विज्ञापन

12वीं के अनिकेत ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी का प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक सरल रहा। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे जिससे उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने समय से पहले ही पूरा पेपर समाप्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष ने कहा कि परीक्षा का पहला दिन उसके लिए सकारात्मक रहा। प्रश्नपत्र संतुलित और समझने में आसान था। पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्न हल किए। अच्छी तैयारी के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और पेपर समय पर पूरा हो गया।

मुकेश ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र काफी सरल था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे जिससे उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण उनकी तैयारी मजबूत थी।



12वीं कक्षा के छात्र घनश्याम ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही सवाल शामिल थे जिनकी तैयारी की थी। इससे पेपर हल करने में उसे काफी आसानी हुई। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और अभ्यास का फायदा मिला और परीक्षा समय पर पूरी की।

वीरवार को 10वीं कक्षा की गणित परीक्षा होगी। वहीं 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान परीक्षा शुक्रवार को होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार को जिले के सभी 54 केंद्रों पर हुईं। वीरवार को 10वीं की गणित की परीक्षा होगी।
-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed