फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The city council did not take any action even after two days, the laziness of the officers came to the fore again

Rewari News: नगर परिषद ने दो दिन बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई, अफसरों की सुस्ती फिर सामने आई

Sat, 03 Jun 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The city council did not take any action even after two days, the laziness of the officers came to the fore again
रेवाड़ी। शहर में चर्चा का कारण बन रही नगर परिषद में बेशकीमती जमीनों को हड़पने का खेल लंबे समय से चल रहा है। हर बार जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। शुक्रवार को नगर परिषद की करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर भूमाफिया की ओर से अवैध निर्माण के मामले में नगर परिषद अधिकारियों की सुस्ती फिर सामन आई है। दो दिन बीतने के बाद भी नगर परिषद की ओर से भूमाफिया के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन




अब इस मामले में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं। दूसरी ओर अवैध निर्माण का विरोध करने वाले पार्षदों का एक गुट सोमवार को इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात करेगा। शहर के सरकुलर रोड पर ब्रास मार्केट की काफी जगह खाली पड़ी जमीन का एक हिस्सा पार्क के बिल्कुल साथ है। करीब 200 गज की इस जमीन पर शुक्रवार को कुछ मजदूर व राजमिस्त्री निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। पार्षदों के विरोध के बाद नगर परिषद के अधिकारियों नेे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। नगर परिषद सचिव की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन




क्या इस जमीन की भी बना दी जाएगी प्रॉपर्टी आईडी

शहर में नप की जमीनों को कब्जाने के बाद अधिकारियों से मिलीभगत कर उसकी प्राॅपर्टी आईडी बनाने का खेल लंबे समय स चल रहा है। ऐसे में अब शहर में यह भी चर्चा होने लगी है कि क्या शुक्रवार को कब्जाई जा रही जमीन की भी मिलीभगत से प्रॉपर्टी आईडी बना दी जाएगी। इस पूरे प्रकरण में एक पार्षद के रिश्तेदार का नाम चर्चा में आया है। हालांकि कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में इस जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








शहर में सरेआम अवैध निर्माण किया जा रहा था। ऐसे में नप को भूमाफिया की जानकारी न हो, यह कैसे संभव है। सोमवार को सभी पार्षद एसपी से मुलाकात कर भूमाफिया के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे।


-प्रवीण कुमार उर्फ शालू, नगर पार्षद



नप के अधिकारियों को पुलिस में शिकायत देने के लिए बोल दिया गया था। शिकायत दी या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है। यह पुलिस जांच का विषय है कि निर्माण कौन कर रहा था। अभी जल्दबाजी में कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed