{"_id":"6a5136d31918f52afa0a454e","slug":"the-bridal-palanquin-was-set-to-leave-on-november-25-but-the-funeral-bier-was-carried-out-before-that-rewari-news-c-198-1-rew1001-241684-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 25 नवंबर को सजनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 25 नवंबर को सजनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी
Fri, 10 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हंस नगर में एक घर में हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी पूर्व सैनिक सतबीर की बेटी तन्नू चौहान का शुक्रवार को उसके पैतृक गांव टांकड़ी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 25 नवंबर को तन्नु की शादी होनी थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
रविवार शाम घर में प्रेस करते समय हुए तेज धमाके में तन्नू गंभीर रूप से झुलस गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। चार दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद वीरवार शाम करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को तन्नु का पार्थिव शरीर दिल्ली से सीधे गांव टांकड़ी लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि परिवार ने तन्नु की शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। जिस घर में शादी की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार जिस बेटी को डोली में विदा करने का सपना देख रहा था, उसी बेटी की अर्थी को कंधा देना पड़ा।
गौरतलब है कि धमाके में तन्नू के अलावा उसके पिता एवं पूर्व सैनिक सतबीर चौहान, मां मधु, छोटी बच्ची खुशी और पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान भी झुलस गए थे। धमाके में घर के दरवाजे, खिड़कियां और दीवारों को नुकसान पहुंचा, लेकिन घर में रखे गैस सिलिंडर, फ्रिज, प्रेस और बाइक सुरक्षित रहे। इसी कारण विस्फोट के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।