{"_id":"68c06f31d15125404002545d","slug":"the-arrival-of-millet-has-started-moisture-is-still-being-received-rewari-news-c-198-1-rew1001-225473-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाजरे की आवक शुरू, अभी मिल रही नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाजरे की आवक शुरू, अभी मिल रही नमी
Tue, 09 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 37मंडी में बाजरा का लगा ढेर। संवाद
रेवाड़ी। मौसम साफ होने और धूप निकलने से किसानों ने तेजी के साथ बाजरे की कटाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही किसान बाजरा लेकर मंडी में पहुंचने लगे हैं। धूप होने के कारण बाजरे में नमी नहीं मिल रही है। तीन दिन से मंडी में 600 से 800 क्विंटल बाजरा पहुंच रहा है।
किसानों ने खेतों में बाजरे की कटाई में तेजी ला दी है। खेतों में जगह-जगह श्रमिक कटाई करते नजर आ रहे हैं। पिछले तीन दिन से मंडी में रोज 600 से 800 क्विंटल बाजरा पहुंच रहा है। इनमें स्थानीय किसानों के साथ ही राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के किसान भी बाजरा लेकर आ रहे हैं।
हालांकि जो बाजरा आया है, वह क्वालिटी में उच्च नहीं है। क्योंकि रंग मटमैला होने के साथ ही दाने भी छोटे हैं। अभी बाजरे में नमी मिल रही है। अभी सरकारी खरीद शुरू होने में 20 दिन से ज्यादा समय बाकी है।
विज्ञापन
एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होनी है। जिले की तीनों मंडियों रेवाड़ी की नई अनाज मंडी, बावल व कोसली में खरीद होगी।
57 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया फसल का पंजीकरण : बाजरे की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए जिले में 57013 किसानों ने 2 लाख से ज्यादा एकड़ में फसल का रजिस्ट्रेशन कराया है।
बड़ी बात है कि इसके बिना किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री नहीं कर पाएंगे। इस बार सरकार ने बाजरे के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। बाजरे का समर्थन मूल्य 2775 रुपये रखा गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी फसल पंजीकरण की तिथि दो दिन बाकी है। 10 सितंबर तक किसान मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जो किसान वंचित रह गए, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए बिना किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर बाजरा नहीं बिक्री कर सकेंगे