फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The administration has started an investigation into allegations of irregularities in the voter list.

Rewari News: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप की प्रशासन ने शुरू की जांच

Sat, 09 May 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The administration has started an investigation into allegations of irregularities in the voter list.
रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव से पहले पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने वार्ड नंबर-12 में एक ही मकान के पते पर कई मतदाता के नाम दर्ज होने पर सवाल डीसी के सामने उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए एडीसी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। इसी बीच जारी मतदाता सूची में उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे वाली गली के मकान नंबर-1 पर कई वोटर दर्ज पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान कई बार बिक चुका है और पहले यहां किरायेदार रहते थे। वर्तमान में मकान खाली पड़ा है।
विज्ञापन

सामने आया कि वार्ड नंबर-12 की नई सप्लिमेंटरी वोटर सूची में कई मतदाताओं के पते मकान नंबर 1, 01 और 001 दर्शाए गए हैं। इनमें से कई मतदाता केवल मकान नंबर-1 पर दर्ज हैं। इनमें अधिकांश लोग आपस में रिश्तेदार भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी शिव कुमार ने यह मकान वर्ष 1997 में खरीदा था और 2004 में बेच दिया। उस समय उनके परिवार के वोट इसी पते पर बने थे।
अब सवाल यह उठ रहा है कि पुराने पते हटाए बिना इतने बड़ी संख्या में वोट एक ही मकान पर कैसे दर्ज रह गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि नगर परिषद चुनाव में कथित फर्जी वोटों, संदिग्ध वोटर लिस्ट और चुनावी अनियमितताओं को लेकर लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 12 की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।
चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी में वोट चोरी का मामला अब सरेआम पकड़ा गया है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ही मकान नंबर पर बड़ी संख्या में वोट दर्ज होना बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
चिरंजीव राव ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed