फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of cheating of 15 lakhs on remand

बदमाशों को पकड़ने के लिए व्यापारियों पुलिस को दिया 25 तक अल्टीमेटम

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The accused of cheating of 15 lakhs on remand
धारूहेड़ा में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव महेश्वरी स्थित फर्नीचर शोरूम में फायरिंग कर व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ शनिवार को भी कुछ नहीं लग सका। गांव महेश्वरी में धारूहेड़ा और भिवाड़ी के व्यापारियों ने बैठक कर लूट की घटनाओं के प्रति रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
विज्ञापन

सेक्टर-छह थाना एसएचओ ने बैठक में पहुंचकर व्यापारियों ने बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 25 नवंबर तक का समय दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर 26 नवंबर को फिर से बैठक कर बाजार पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप दायमा, महेश्वरी के निवर्तमान सरपंच जोगेंद्र सिंह, प्रधान मनोज कुमार, सुरेंद्र चौहान, मुकेश अग्रवाल व नितिन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में सेक्टर-छह थाना एसएचओ सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अक्तूबर को भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शाखा प्रबंधक हरनारायण को बंधक बनाकर छह लाख 44 हजार रुपये की लूट हुई थी। भगत सिंह चौक पर परचून व्यापारी से बदमाशों ने फायरिग कर तीस हजार रुपये छीने थे। दोनों ही वारदात में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भिवाड़ी और धारूहेड़ा पुलिस में भी आपस में कोई तालमेल नहीं है। भिवाड़ी में वारदात करने के बाद बदमाश धारूहेड़ा की तरफ और धारूहेड़ा में वारदात के बाद बदमाश भिवाड़ी की तरफ भाग जाते हैं। यदि दोनों पुलिस के बीच तालमेल हो तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता है।
25 तक का दिया अल्टीमेटम: बैठक में व्यापारियों ने एसएचओ सुरेश कुमार को दक्षिण रेंज के पुलिस महानिदेशक एम रवि किरण के नाम ज्ञापन भी सौंपा और बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। एसएचओ ने व्यापारियों से बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दस दिन का समय मांगा। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 12 दिन का समय दिया जाता है। 25 नवंबर तक यदि बदमाश गिरफ्तार नहीं होते हैं तो 26 नवंबर को दोबारा से महेश्वरी में धारूहेड़ा और भिवाड़ी के व्यापारियों की बैठक होगी।

11 नवंबर की रात हुई थी वारदात
बता दें कि भिवाड़ी की कृषि सोसायटी निवासी मुकेश अग्रवाल ने गांव महेश्वरी में फर्नीचर का शोरूम किया हुआ है। 11 नवंबर की रात को करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने मुकेश अग्रवाल से ढाई रुपये, सोने की एक चेन व तीन अंगूठियां लूट ली थीं। बदमाशों ने मुकेश अग्रवाल व उनके दो कर्मचारियों के सिर में पिस्तौल की बट मार घायल कर दिया था और तीन राउंड फायर भी किए थे। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed