{"_id":"6924a96b7dd35a762408a044","slug":"the-absconding-accused-of-cheating-by-changing-the-debit-card-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-229398-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी, शकील। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। टपूकड़ा थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए फरवरी 2024 से फरार चल रहे जिला पलवल के गांव मालूका निवासी ठग शकील को गिरफ्तार किया है। शकील को पलवल के उटावड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
शकील पर लोगों के एटीएम से पैसे निकालने में मदद करने के बहाने पासवर्ड चुराना, कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने का आरोप है। थानाधिकारी टपूकड़ा मुकेश कुमार ने बताया कि 2 फरवरी 2024 को तत्कालीन थानाधिकारी भगवान सहाय ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठगी के इस गैंग को पकड़ा था।
आरोपियों के कब्जे से एक वाहन और 45 डेबिट कार्ड बरामद हुए थे। मौके पर दो आरोपी मुन्ना खान और तौफिक उर्फ चिटक को गिरफ्तार किया गया था जबकि अंकित शर्मा और शकील फरार हो गए थे। बाद में 3 मई 2024 को अंकित शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।