फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperature dropped due to 40 mm of rain, the condition of the city worsened due to waterlogging

40 एमएम बारिश से तापमान गिरा, जलभराव से बिगड़े शहर के हालात

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to 40 mm of rain, the condition of the city worsened due to waterlogging
ब्रास मार्केट में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Rewari
जिले में रविवार को आधे घंटे तक हुई 40 एमएम बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। रविवार को मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। रविवार को दोपहर 1 बजे अचानक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने की वजह से शहर के सर्कुलर रोड, नया बाजार, गुर्जरवाड़ा, गुड़ बाजार, मुख्य बाजार, गोकल गेट, केबल बाजार, रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या आम हो गई। बाजार में जलभराव होने से दुकानदारों का भी काम प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने कहा कि बारिश के बाद बाजरों में कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके कारण लोग हादसे कारण बन जाते है।
विज्ञापन

सड़कों पर फिर से हुआ जलभराव
थोड़ी सी तेज बारिश होते ही शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाना अब आम बात सी हो गई है। रविवार को बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो जलभराव के चलते अनेक समस्याएं भी पैदा हो गईं। भारी बारिश के चलते सड़कों पर जमा पानी घरों में घुस गया। दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने घरों से सड़क के दूषित पानी को निकाला। सड़कों पर बरसाती और सीवर का दूषित पानी एक हो गया। सीवर ओवरफ्लो होने बदबू फैल गयी जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बरसात का सबसे अधिक खामियाजा बाजार के व्यापारियों व दुकानदारों को उठाना पड़ता है। शहर के मुख्य बाजारों में ड्रेनेज सिस्टम, नाले व सीवरेज समस्या के चलते अधिक जलभराव की समस्या रहती है। ऐसे में ग्राहकों की कम आवाजाही होती है, जिसके चलते दुकानदारों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है।
न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
जिले में दोपहर को हुई बारिश से पहले जिले का तापमान 34.0 व 23.5 था। बारिश आने के बाद तापमान में गिरावट आई।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 अक्तूबर 37.5 18.5
12 अक्तूबर 37.0 19.0
13 अक्तूबर 34.5 18.2
14 अक्तूबर 33.5 16.0
15 अक्तूबर 36.5 14.0
16 अक्तूबर 37.0 16.0
17 अक्तूबर 34.0 23.5
सब्जी मंडी, मोती चौक सहित गुड़ बाजार में बारिश की वजह से कीचड़ की स्थिति बन गई है। आने जाने में भी लोगों परेशानी हो जाती है। त्योहार पर लगने वाली ग्राहकों की भीड़ जलभराव व बाजार के बदबूदार माहौल के चलते गायब सी हो गई है। त्योहारी सीजन में बाजार में लोगों की भीड़ रहती है। बारिश की वजह से काम पर भी प्रभाव पड़ता है।

प्रदीप जैन, व्यापारी
बारिश में जलभराव होने से दुकान के सामने पानी भर जाता है। अचानक तेज बरसात से लोगों की आवाजाही बंद हो जाती है। जलभराव की स्थित से लोग परेशान है। बारिश के पानी की निकासी का समाधान प्रशासन जल्द से जल्द करें। हेमंत भारद्वाज, व्यापारी

रविवार को हुई बारिश की वजह से भाड़ावास गेट के पास भरे बारिश के पानी में से निकलते लोग। संवाद

रविवार को हुई बारिश की वजह से भाड़ावास गेट के पास भरे बारिश के पानी में से निकलते लोग। संवाद- फोटो : Rewari

रविवार दोपहर में हो रही बारिश के बीच भीगते हुए जाता बुलेट मोटरसाइकिल सवार। संवाद

रविवार दोपहर में हो रही बारिश के बीच भीगते हुए जाता बुलेट मोटरसाइकिल सवार। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed