फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tehsil office's power connection cut off, work stalled

Rewari News: तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा, काम ठप

Fri, 10 Mar 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tehsil office's power connection cut off, work stalled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बिजली बिल के सवा लाख रुपये नहीं जमा करने पर बिजली निगम ने तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन वीरवार की शाम काट दिया। इसके चलते शुक्रवार को तहसील का कामकाज ठप हो गया। कार्यालय में रखे गए दो इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए और कमरों में अंधेरा छाया रहा। बिजली नहीं रहने से विभिन्न कार्यों से तहसील पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग लौटना पड़ा।
तहसील में स्थित जेनरेटर भी दो वर्ष से खराब है जिससे कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। बिजली निगम ने 15 दिन पूर्व रेवाड़ी तहसील कार्यालय को बकाये बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी लेकिन तहसील प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप वीरवार की शाम को निगम कर्मियों की टीम ने तहसील का बिजली कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने केकारण तहसील में होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी जब आए तो बिजली गुल मिली। जिन कमरों में इनवर्टर रखा था, उसी में बत्ती जल रही थी। जबकि अन्य कमरों में अंधेरा छाया रहा। बाद में बैटरी डिस्चार्ज होने पर इनवर्टरों ने भी काम करना बंद कर दिया जिससे पूरी तरह से काम ठप हो गया।
विज्ञापन

काफी समय बाद कर्मचारियों को पता चला कि बिजली निगम ने कार्यालय का बिजली कनेक्शन ही काट दिया है। लोगों ने बताया कि जमाबंदी की नकल लेने सहित अन्य कार्यों के लिए सुबह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिजली के अभाव में सभी कंप्यूटर बंद हैं। कर्मचारी इधर-उधर बैठे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व आठ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। हालांकि बाद भी उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर कुछ राशि जमा कराने के बाद नप का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया था।


इन विभागों पर बिजली बिल है बकाया
बिजली निगम का सबसे अधिक बकाया जनस्वास्थ्य विभाग पर करीब आठ करोड़ रुपये है। इसके अलावा नगर परिषद पर तीन करोड़, सिंचाई विभाग पर पांच करोड़, पंचायत विभाग पर 76 लाख तथा अन्य सरकारी विभागों पर दो करोड़ रुपये का बकाया है। हालांकि सरकारी विभागों से बिलों की अदायगी कराने में बिजली निगम गंभीरता नहीं दिखाता है। यही वजह है कि सरकारी कार्यालयों की बिल की बकाया राशि बढ़ती ही जाती है। वहीं निगम आम उपभोक्ता का पांच हजार रुपये बिजली बिल बकाया हो जाए तो निगम की टीम पहुंच कर संबंधित बकायेदार का बिजली कनेक्शन काट देती है।

क्या कहते हैं लोग
मैं सुबह गुरुग्राम से आया लेकिन यहां आकर पता चला कि तहसील में बिजली ही नहीं है। मुझे जमाबंदी निकलवानी थी लेकिन अब यह कार्य नहीं हो सकता। बिजली कब आएगी इस बारे में भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।-विकास कुमार, गुरुग्राम
-
मुझे हलफनामा निकलवाना था। दो दिन से आ रहा हूं। वीरवार को भी आया था लेकिन यहां आकर पता चला कि यहां का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। अधिकारी के पास गए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।-नरेंद्र कुमार
-
मुझे रजिस्ट्री के लिए फोटो करवानी थी। सुबह से ही यहां बैठे हैं लेकिन यहां किसी भी कमरे में बिजली नहीं है। कमरों में अंधेरा छाया हुआ है। तहसील प्रशासन की आरे से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।-थावर सिंह
-
बेटे का डोमोसाइल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया था लेकिन यहां बिजली नहीं है, जिससे सभी कंप्यूटर बंद है। सुबह से ही परेशान हो रहे हैं। बिजली कब आएगी कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।-कृष्ण कुमार

वर्जन
तहसील कार्यालय पर सवा लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली निगम ने वीरवार की शाम बिजली का कनेक्शन काट दिया जिससे परेशानी हो रही है। जनरेटर भी दो साल से खराब है। वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। वैसे बिजली का बिल जमा करा दिया है। जल्द कनेक्शन जुड़ने की संभावना है।-भूप सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed