{"_id":"6488b9490dd806758c0bb854","slug":"teenager-dies-after-falling-into-canal-rewari-news-c-198-1-rew1001-1124-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नहर में गिरने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नहर में गिरने से किशोरी की मौत
Wed, 14 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बावल। गांव पातुहेड़ा के समीप नहर में पैर फिसल जाने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यूपी के जिला गोरखपुर के गांव मेडकी निवासी सुशील बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य करते हैं तथा गांव पातुहेड़ा में किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ नहर के साथ जा रही थी। इसी दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी अन्नू का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में जा गिरी। शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीणों व मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से किशोरी को बाहर निकालकर बावल के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की माेर्चरी में रखवा दिया है।