फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   teacher's wife hanged herself

Rewari News: शिक्षक की पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 11 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
teacher's wife hanged herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव डालियाकी में शुक्रवार को एक महिला फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेवाड़ी शहर निवासी नीरू (41) की शादी गांव डालियाकी में विक्रम सिंह के साथ हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। शुक्रवार की शाम नीरू ने घर में ही फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर लटका देख ससुरालियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। नीरू के भाई नवीन ने रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा विक्रम जेबीटी अध्यापक है। वह शराब पीने का आदी है। आए दिन आरोपी विक्रम उसकी बहन को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नवीन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed