Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teach women self-defense techniques

Rewari News: महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teach women self-defense techniques
महिलाओं को जानकारी देती पुलिस की दुर्गा शक्ति विंग। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस की दुर्गा शक्ति विंग की ओर से मंगलवार को गांव देवलावास में महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति विंग की टीम ने महिलाओं को डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, गुड टच-बैड टच, महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध, साइबर अपराध तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके भी सिखाए गए ताकि वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई कविता ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार और शोषण का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को नियमित रूप से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में डटकर मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस और दुर्गा शक्ति विंग महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में महिलाओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। एएसआई कविता ने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है और यदि किसी को नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति और डायल-112 एप इंस्टॉल करने की भी सलाह दी। साथ ही ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान महिला 112 पर कॉल करके सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed