फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teach the tricks of staying healthy with Ayurvedic remedies

Rewari News: आयुर्वेदिक नुस्खों से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए

Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teach the tricks of staying healthy with Ayurvedic remedies
फोटो : 18आशियाना वृद्ध आश्रम बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में आयोजित निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा श
रेवाड़ी। आरोग्य भारती की ओर से आशियाना वृद्धाश्रम बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 वरिष्ठ नागरिकों व सदस्यों को वैद्यों ने चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही आयुर्वेदिक नुस्खों से स्वस्थ रहने के गुर सिखाएं।
विज्ञापन

शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक की व्यक्तिगत रूप से जांच की। उनकी उम्र और पूर्व में चल रही स्वास्थ्य समस्याओं जोड़ों का दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी विकार, अनिद्रा और तनाव आदि को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्रत्येक व्यक्ति को मौसम के अनुसार आहार, हल्के-फुल्के व्यायाम, और दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलावों के बारे में जानकारी दी। किस प्रकार के आहार से पाचन शक्ति बढ़ेगी, किन प्राकृतिक उपायों से नींद अच्छी आएगी, इस बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धों को हल्के-फुल्के योगासन और प्राणायाम के तरीके सिखाए गए। इन अभ्यासों से न केवल शारीरिक लचीलापन बना रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। सभी ने बहुत उत्साह के साथ इन अभ्यासों में भाग लिया।

इस मौके पर आरोग्य भारती रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अनुराग यादव , डॉ. शीशपाल, डॉ. सोनम बत्रा, डॉ. राहुल बत्रा, एएनएम सविता, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की तरफ से आदर्श अरोड़ा, सीए जतिन सैनी ललित दुआ, राजू सपड़ा, सरला, सोनिया पोपली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed