फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take inspiration from the sacrifice of soldiers

Rewari News: जवानों के बलिदान से प्रेरणा लें

Wed, 30 Oct 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the sacrifice of soldiers
शहर के डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस के तहत जिला पुलिस की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नरेंद्र दहिया और कल्याण शाखा से एचसी सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को प्राचार्य नरेंद्र दहिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed