फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take advantage of PPP camp, improve documents: ADC

पीपीपी कैंप का उठाएं लाभ, दस्तावेजों में सुधार कराएं : एडीसी

Sat, 10 Dec 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of PPP camp, improve documents: ADC
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में डाटा सत्यापन करवाने व दस्तावेजों में सुधार के लिए शनिवार को जिला के ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कैंप लगाया गया। इसमें समस्याओं का समाधान व पीपीपी से संबंधित कार्य किए गए। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान व डाटा सत्यापित करने के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग व फेमिली इंफोरमेशन डाटा रिपॉजिटरी, हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण (एचपीपीए) के माध्यम से विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाटा सत्यापित करवाने व दस्तावेजों में सुधार के लिए जिला के ग्राम एवं वार्ड स्तर पर लगने वाले कैंपों का लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पीपीपी अपडेट अवश्य कराएं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि कैंप में सभी परिवारों को हस्ताक्षरित परिवारों में बदलना, एफआईडीआर में मौजूद नहीं व गलत तरीके से मैप किए गए नागरिकों व परिवारों के डाटा को कैप्चर करना, सत्यापित की स्थिति वाले सभी नागरिकों के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड करना, पीपीपी डाटा का सुधार (आय को छोड़कर), हरियाणा में रहने वाले परिवारों का पंजीकरण जो एफआईडीआर में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में शहरी क्षेत्र में रेवाड़ी नगर परिषद हॉल, नगर पालिका धारूहेड़ा व एसडीएम कार्यालय बावल तथा ग्रामीण क्षेत्र के जाटूसाना खण्ड में पाल्हावास तहसील, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, पंचायत घर गुरावड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बेरली कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मस्तापुर, बावल खंड में राजकीय विद्यालय जयसिंहपुर खेड़ा, राजकीय विद्यालय गुजर माजरी, राजकीय विद्यालय ओढई, राजकीय विद्यालय राजगढ़, राजकीय विद्यालय दुल्हेड़ा खुर्द, राजकीय स्कूल आनंदपुर, राजकीय स्कूल बनीपुर, राजकीय स्कूल टाकड़ी, राजकीय स्कूल खण्डेवला, राजकीय विद्यालय बिदावास, नाहड़ खण्ड में ग्राम सचिवालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ियानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बव्वा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ोदर, धारूहेड़ा खंड में बीडीपीओ मसानी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जड़थल, रेवाड़ी खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़पुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीकानेर, डहीना खंड के राजकीय उच्च विद्यालय भोतवास अहीर, ग्राम सचिवालय कंवाली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंदौला, ग्राम सचिवालय डहीना व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांगल मुंदी में कैंप आयोजित कर परिवार पहचान पत्र से डाटा से संबंधित विभिन्न कार्य किए गए।

आज भी लगेंगे शिविर
एडीसी ने बताया कि रविवार 11 दिसंबर को को भी उक्त स्थानों पर कैंप आयोजित कर परिवार पहचान पत्र के डाटा से संबंधित कार्य किए जाएगे। एडीसी ने बताया कि रविवार 11 दिसंबर, शुक्रवार 16 दिसंबर, शनिवार 17 दिसंबर व रविवार 18 दिसंबर को जिले में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में जिनकी आयु 55 साल से अधिक है, उनके जन्म प्रमाणपत्र का सत्यापन होगा। इसके तहत जन्म प्रमाणपत्र, एसएलसी, मैट्रिक सर्टिफिकेट अथवा 2017 से पहले का वोटिंग कार्ड लाना अनिवार्य है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed