{"_id":"668458089234b659b80ea574","slug":"take-advantage-of-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-206301-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उठाएं लाभ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उठाएं लाभ : डीसी
Wed, 03 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि प्रदेश के ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
डीसी ने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का कुल खर्च 1 लाख 10 हजार रुपये है, जिसमें से 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये की राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस बिजली को भी सरकार खरीदेगी, जिससे आम नागरिकों की अतिरिक्त आय होगी। साथ ही इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।
डीसी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक बेहतरीन योजना है जिसके द्वारा समाज की गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो जाएगा। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल द्वारा किया जाता है तो वह बिजली के खाते में जाएगा जिसका भुगतान सरकार द्वारा उक्त मकान मालिक को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में लाभकारी होगी। योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।े