फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take action if violation of code of conduct is found: DC

आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर करें कार्रवाई : डीसी

Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Take action if violation of code of conduct is found: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित टीम को दिया है। उन्होंने एसएसटी, वीएसटी व एफएसटी टीम के सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि आचार संहिता का पालन कराने के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करें। पुलिस विभाग की टीमों के साथ बेहतर तालमेल करके अपना कार्य करें। यदि कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन मिलता है तो कार्रवाई करें। प्रशिक्षण के दौरान सी-विजिल इंवेस्टिगेटर एप (सी विजिल) और इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप (ईएसएमएस) की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें।फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा एप और कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चेकिंग के दौरान अगर किसी गाड़ी में 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि हो, 10 हजार रुपये से अधिक राशि का गिफ्ट आइटम व सोना-चांदी मिलती है और टीम के अधिकारियों को उक्त राशि एवं गिफ्ट आइटम पर संदेह हो तो उसे सीज करें। जांच के दौरान सीज की गई राशि एवं अन्य सामान को खजाना कार्यालय में जमा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed