{"_id":"661199ff41d250c1950d1904","slug":"swaranjali-was-celebrated-in-the-memorial-ceremony-rewari-news-c-198-1-rew1001-202921-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्मृति समारोह में रही स्वरांजलि की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्मृति समारोह में रही स्वरांजलि की धूम
Sun, 07 Apr 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीहा के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित महाशय भीमसिंह स्मृति समारोह में उपस्थित संगठन के
रेवाड़ी। गांव सीहा के राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को गांव लिसान में जन्मे रेडियो सिंगर, आशु कवि और हरियाणवी लोक गायक महाशय भीमसिंह की जयंती पर युवा चेतना संगठन और महाशय भीमसिंह स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति समारोह में स्वरांजलि की धूम रही। समारोह की अध्यक्षता शंकरदास महाराज ने की। समाजसेवी विक्रम पांडे तथा स्वामी धर्मदास महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने मुख्य वक्ता तथा संगठन प्रधान नरेश भारद्वाज ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गायक रामसिंह दखोरिया और जिलेसिंह सोलंकी को महाशय भीमसिंह संगीत सम्मान से नवाजा गया। भीमसिंह के शिष्यों दलबीर फूल, प्रदीप महरोलिया, नरेश, अनिल, भूपेंद्र दीपचंद कपूरी, जिले सिंह, देवेंद्र नंबरदार,राकेश सोलंकी ने उनकी चर्चित रागनियों तथा भजनों से श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मक्खनपुरी महाराज,पूनमचंद भारद्वाज, वीरेंद्र चौहान, ठेकेदार सूबे सिंह, अमर सिंह,गोबिंद राम, विनीत लांबा, यशपाल आर्य, रवि कुमार, प्रदीप चौहान, महेश कुमार,दिनेश भारद्वाज, सुंदर शर्मा, सुभाष यादव, भीम, रामनिवास जांगिड़ आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मक्खनपुरी महाराज,पूनमचंद भारद्वाज, वीरेंद्र चौहान, ठेकेदार सूबे सिंह, अमर सिंह,गोबिंद राम, विनीत लांबा, यशपाल आर्य, रवि कुमार, प्रदीप चौहान, महेश कुमार,दिनेश भारद्वाज, सुंदर शर्मा, सुभाष यादव, भीम, रामनिवास जांगिड़ आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन