फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Swami Premdas Maharaj was the embodiment of sacrifice and penance for humanity.

Rewari News: मानवता की त्याग, तपस्या की मूर्ति थे स्वामी प्रेमदास महाराज

Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Swami Premdas Maharaj was the embodiment of sacrifice and penance for humanity.
फोटो : 22गांव सीहा में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : मंदिर
डहीना। गांव सीहा स्थित बाबा रामस्वरूप दास दादू पंथी आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी प्रेमदास की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि देकर उनकी समाधि स्थल पर आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास एवं स्वामी धर्मदास के पावन सानिध्य में मनाई गई। समाधि स्थल पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके उनको याद किया गया।
विज्ञापन

तत्पश्चात क्षेत्र के लोक संस्कृति कलाकारों द्वारा भजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वेद, पुराणों के धार्मिक, सामाजिक, मार्गदर्शन के भजन सुना कर श्रद्धालुओं को भक्ति के ज्ञान में मंत्र मुग्ध कर किया। सुनील गामड़ी एवं खजान सिंह चौहान के संचालन में सांगी मेघ सिंह तंवर ढाणी जरावता ने गौ माता व संतों की महिमा का वर्णन किया। महाशय लाल सिंह भटेड़ा ने ऋषि मुनियों द्वारा समाज हित में किए गए धार्मिक महिमा का का उल्लेख किया। भवानी प्रसाद गोठड़ा ने बाबा प्रेमदास को परोपकारी संत की महिमा से उनके द्वारा लोकहित में किए गए कार्यों का वर्णन करके उनको श्रद्धांजलि व्यक्त की। वहीं, महाशय करतार सिंह औलात ने भौतिकवादी युग में आज के बदलते धार्मिक प्रवेश का वर्णन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोक संस्कृति संगीत प्रेमी सूबेदार दिलबाग सिंह पाडला, अभय सिंह टीटी, धर्मेंदर मुरलीपुर, सोनू तंवर, भारत भूषण खेडी, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने भी अपनी काव्य उपदेशक भजन रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed