{"_id":"69863c5def09158e0f0ff424","slug":"surgical-camp-week-38-surgeries-performed-in-two-days-rewari-news-c-197-1-snp1003-149235-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल शिविर सप्ताह : दो दिन में हो चुकी 38 सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल शिविर सप्ताह : दो दिन में हो चुकी 38 सर्जरी
विज्ञापन
सोनीपत। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत विशेष शल्य चिकित्सा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन में अब तक 38 सर्जरी हो चुकी है। शिविर के पहले दिन वीरवार को 13 सर्जरी हुई थी तो दूसरे दिन 25 सर्जरी की गई।
11 फरवरी तक सर्जिकल शिविर मनाया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत आरक्षित पैकेजों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार सभी सर्जरी की जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में तीन सर्जन हैं। इनमें डॉ. शशिकांत, डॉ. सन्नी व डॉ. मनीत कोरपाल है।
तीन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल, डॉ. लतिका खत्री व डॉ. सुशील मानिकटालिया हैं। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा है। इनके माध्यम से सर्जरी की जा रही है।
विज्ञापन
गन्नौर स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में एक सर्जन है। डॉ. संजय कौशिक फिलहाल एक सप्ताह के लिए पंचकूला में ट्रेनिंग पर गए हुए हैं जिसकी वजह से वहां पर सर्जरी नहीं हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों को अभियान के दौरान सर्जरी के निर्धारित लक्ष्य भी सौंपे गए। विशेष शल्य चिकित्सा अभियान के अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल में कूल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण, सी-सेक्शन, मोतियाबिंद ऑपरेशन, हर्निया सहित अन्य प्रमुख सर्जरी की जाएंगी।