{"_id":"6967dfbf0ef883cc60042f16","slug":"surbhi-rao-won-a-bronze-medal-in-shooting-rewari-news-c-198-1-rew1001-232083-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुरभि राव ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुरभि राव ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक
Wed, 14 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 30रेवाड़ी। सुरभि राव निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। स्रोत: कोच
रेवाड़ी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में किया जा रहा है। जिले के कुतुबपुर निवासी खिलाड़ी सुरभि राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।
पिता अजीत सिंह ने बताया कि सुरभि की शुरू से ही शूटिंग में दिलचस्पी रही है क्योंकि वे स्वयं भी शूटिंग के खिलाड़ी रहे है। उन्होंने बताया कि सुरभि की प्रारंभिक शिक्षा रेवाड़ी के डीपीएस स्कूल से तथा ग्रेजुएशन दिल्ली के हंसराज काॅलेज से हुई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। सुरभि ने जीत का श्रेय कोच राकेश व अपने पिता अजीत सिंह को दिया है।