{"_id":"69653cbffd957d8eb10198b1","slug":"supplier-of-narcotic-cough-syrup-arrested-rewari-news-c-198-1-fth1001-231960-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशीले कफ सिरप का सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशीले कफ सिरप का सप्लायर गिरफ्तार
Mon, 12 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : आरोपी अनीस उर्फ टीमानी।
भिवाड़ी। पुलिस ने मादक पदार्थ का अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनीस उर्फ टीमानी निवासी मुसारी टपूकड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ओनेरेक्स कफ सिरप (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) की 73 शीशियां बरामद की गईं, जो नशे के लिए इस्तेमाल हो रही थीं।
टपूकड़ा थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर पुलिस करीब डेढ़ बजे गश्त पर थी। टीम टेरा केसटल सोसाइटी के पास पहुंची, जहां एक युवक दाहिने हाथ में सफेद कट्टा लिए संदिग्ध हरकत कर रहा था। आरोपी को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अनीस बताया।
कट्टे की जांच में 73 शीशियां मिलीं। आरोपी ने बताया कि वह इन्हें ग्राहकों को बेचने के लिए लाया था। जांच में औषधि नियंत्रण अधिकारी अलवर ने पुष्टि की कि प्रत्येक शीशी में कोडीन फॉस्फेट (10 मिग्रा प्रति 5 मिग्रा) मौजूद है जो एनडीपीसी एक्ट की श्रेणी में आता है। आरोपी के पास कोई लाइसेंस, परमिट या बिल नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप चिकित्सकीय उपयोग के लिए नियंत्रित हैं लेकिन बिना लाइसेंस के इनके अवैध बिक्री से युवाओं में नशे की लत फैल रही है। भिवाड़ी पुलिस की जांच जारी है और और खुलासों की संभावना है।