फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Successful women will instill confidence in daughters, will inspire them towards education

Rewari News: सफल महिलाएं बेटियों में जगाएंगी आत्मविश्वास, शिक्षा के प्रति करेंगी प्रेरित

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Successful women will instill confidence in daughters, will inspire them towards education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए शिक्षा विभाग ने अच्छी पहल की है। इसके तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को जॉयफुल डे मनाया जाएगा। इसमें प्रशासनिक, सेना, खेल, न्याय विभाग समेत अन्य क्षेत्रों की सफल महिलाएं रोल मॉडल के रूप में छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ उनको सफलता के मंत्र देंगी।
छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस कार्यक्रम में प्रत्येक शनिवार को रोल मॉडल महिलाएं स्कूलों में छात्राओं से संवाद करेंगी। उन्हें अपने संघर्ष की कहानी बताकर सफलता के टिप्स देंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत महिला सरपंच, थाना प्रभारी, महिला वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार व खेल, सेना, डॉक्टर, प्रशासनिक सेवा व प्रोफेशनल पेशे से जुड़ी सफल महिलाएं छात्राओं से सीधा संवाद करेंगी। संवाद का शुभारंभ स्कूल के मुखिया करेंगे। इसका समय 15 मिनट होगा। इसके बाद महिलाएं एक घंटे तक छात्राओं से संवाद करेंगी। 30 मिनट तक छात्राओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। एक घंटे छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन






बेटियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिलेगा सफलता का मंत्र



रोल मॉडल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों में लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास जागृत करना व उनको मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त करना है। इसके लिए हर शनिवार रोल मॉडल अपने जीवन में आई कठिनाइयों, समस्याओं से अवगत कराते हुए उनको लक्ष्य प्राप्ति के लिए सफलता मंत्र प्रदान करेंगी। इससे बेटियों में आत्मविश्वास पैदा होगा और वे अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर होंगी। स्वास्थ्य विषयक सत्र में छात्राओं को किशोरावस्था में शारीरिक बदलाव, माहवारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही सफाई, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा रोकने व नारी सुरक्षा को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॅरिअर चुनने में छात्राओं को मिलेगी मदद

रोल मॉडल कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनको कॅरिअर संबंधी सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही उनको उच्च शिक्षा के लिए उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ छात्राओं को प्रशासनिक सेवाओं, प्रोफेशनल, मेडिकल सेवाओं में जाने के लिए उनको प्रेरित कर कॅरिअर चुनाव के लिए मदद जाएगी की जाएगी।




वर्जन-

विद्यालयों में रोल मॉडल कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार आयोजित किया जाएगा। शनिवार को जॉयफुल डे के रूप में मनाया जाएगा। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास जगेगा व रोल मॉडल महिलाओं से प्रेरणा लेकर वे कॅरिअर बना सकेंगी।-महेंद्र सिंह खनगवाल, डीपीसी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed