{"_id":"6ae77b3cc33bc31dd90b9104","slug":"success-comes-through-the-blessings-of-parents-vp-yadav-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248109-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के आशीर्वाद से मिलती है सफलता : वीपी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के आशीर्वाद से मिलती है सफलता : वीपी यादव
Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत: संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रविवार को आशियाना वृद्धाश्रम में संस्कार निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के पूर्व अध्यक्ष वीपी यादव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
वृद्धाश्रम के प्रधान दिनेश राजपाल, श्रीश्याम दीवाना मंडल के प्रधान एडवोकेट मनोज यादव और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि माता-पिता के अनुभव और संस्कार अनमोल धरोहर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए और उनकी भोजन, दवाई व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए।
विजय शर्मा, पार्षद मुकेश वर्मा और युवा भाजपा नेता नवीन रोहिल्ला ने कहा कि माता-पिता बच्चों के लिए भगवान समान हैं। उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़ना समाज के लिए चिंता का विषय है। महिला संयोजक शशि जुनेजा, निशा सीकरी, सोनिया कपूर और सोनिया पोपली ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार घर के वातावरण से विकसित होते हैं।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षक सुषमा ने ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया। संस्था के उपप्रधान हेमंत ग्रोवर के पिता की 103वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, आई लव रेवाड़ी की 106वीं सफाई क्रांति में शामिल सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
अतिथियों को स्मृति चिह्न, स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और पटके भेंट किए गए। कार्यक्रम में अरुण गुप्ता, जतिन सैनी, दयाराम आर्य, अजय भारद्वाज, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, आचार्य दिलीप शास्त्री, राजेंद्र गेरा और राजेंद्र सिंह यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।