फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Subedar Udayveer of Zahidpur elected Ahir Khanda Tonk Gotra President

Rewari News: जाहिदपुर के सुबेदार उदयवीर को चुना अहीर खांडा टोंक गोत्र अध्यक्ष

Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Subedar Udayveer of Zahidpur elected Ahir Khanda Tonk Gotra President
राष्ट्रीय पंचायत में पहुंचे टोंक गोत्र के लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली(रेवाड़ी)। क्षेत्र के गांव बव्वा में अहीर खांडा टोंक गोत्र की राष्ट्रीय पंचायत एतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा पूर्णमल पर संपन्न हुई। पंचायत में देश भर के टोंक गोत्र के लोग एकत्रित हुए। पंचायत का उद्देश्य समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए एक होकर एतिहासिक फैसले लेने का था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत में जाहिदपुर के सुबेदार उदयवीर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पूर्व कनिष्ठ अभियंता रोशनलाल बव्वा को चुना गया। पंचायत के उद्देश्यों कि जानकारी देते हुए पंचायत प्रेस प्रवक्ता थावर सिंह ने बताया कि आज समाज में दहेज प्रथा, नशा, मृत्यु भोज, लग्न व गोद भराई में खर्ची के साथ-साथ पांच लोगों के जाने व किसी भी सामाजिक कार्यों पर शराब जैसी बुराई सहित अनेक ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आज कि राष्ट्रीय महापंचायत टोंडक गोत्र ने गहन मनन व चिंतन के बाद इस सब बुराईयों को रोकने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी समय समय पर अपने गोत्र में पनप रही सभी बुराईयों को खत्म करने का प्रयास करेगी। इससे न केवल हमारी बिरादरी मजबूत होगी, बल्कि हमारी आने वाली नस्लें भी हमारे पुरखों के पदचिह्नों पर चलते हुए अपने गोत्र के बिरादरी के बनाए नियमों को निभाते हुए विकास के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर बोलते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जगफूल यादव ने कहा कि देश भर से टोंडक गोत्र के गणमान्य लोग बव्वा में एकत्र हुए। बव्वा में एकत्रित होने का कारण है कि बव्वा से निकलकर हमारे टोंक गोत्र के 40 गांव में बसे हैं। इसलिए यहां बाबा पूर्णमल के धार्मिक स्थल हैं जिसकी हमारे गोत्र में मान्यता है। इस मौक पर अजीत सिंह, घिसाराम, सुबेदार लक्ष्मीनारायण, सरपंच प्रतिनिधि परमजीत जाहिदपुर, धिसाराम सरपंच प्रतिनिधि बव्वा, अशोक कुमार अलवर राजस्थान, सुखराम टोंक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed