फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were made aware about drug abuse

Rewari News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about drug abuse
फोटो : 23नशा ना करने शपथ दिलाते गणमान्य। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग एवं नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता सुनील कुमार एवं कीमती लाल रहे, जिन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्वयंसेवकों ने यह शपथ ली कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे। इस कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बिरेंद्र सिंह ने इतिहास के साक्ष्य देकर बताया कि इसके दुरुपयोग पर समाज द्वारा अंकुश लगाया जाता रहा है। वर्तमान समय में भी समाज की भूमिका ही इस पर अंकुश लगा सकते है।
उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों और इसके व्यक्तिगत, सामाजिक व आर्थिक हानिकारक परिणामों पर गंभीरता से प्रकाश डाला और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने और समाज के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।


योग विभाग से शिक्षक अमित कुमार ने स्वयंसेवकों को ध्यान एवं मेडिटेशन कराया, जिससे छात्रों को मानसिक शांति एवं नशा मुक्ति के लिए आत्मबल प्राप्त करने की प्रेरणा मिली। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसने समाज में स्वच्छता और नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता, डॉ. प्रियंका रंगा, डाॅ. संदीप, डाॅ. अमनदीप एवं लिपिक मंजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed