{"_id":"6afb4b3cf2cce95b7b00673c","slug":"students-were-informed-about-the-ill-effects-of-substance-abuse-the-pocso-act-and-the-law-prohibiting-child-marriage-rewari-news-c-198-1-rew1001-248759-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी
Mon, 16 Nov 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एव
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज धामलावास में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट-2012 और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में बताया गया।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देश और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता राय सचदेव के आदेश पर शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन (डॉन) योजना-2025 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसके तहत मादक पदार्थों के सेवन और अवैध तस्करी को रोकने के साथ नशे से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, मुफ्त कानूनी सलाह, नशामुक्ति केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद की जाती है। इसके अलावा नशे से प्रभावित लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास भी किए जाते हैं।
सीजेएम ने पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी देते हुए बताया कि इस कानून का उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण और दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करना तथा उनकी गरिमा बनाए रखना है।
उन्होंने बाल विवाह को कानूनी अपराध बताते हुए कहा कि इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कानूनी सहायता के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।