फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students showcased their talent at the cultural festival and were honored with awards.

Rewari News: सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sun, 12 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at the cultural festival and were honored with awards.
खंड स्तरीय सांस्कृतिक के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व​ शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाड़ावास के महंत महावीर दास ने की। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दुष्यंत यादव और समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य हरीश चौहान ने अतिथियों का अभिनंदन किया। उत्सव में रेवाड़ी खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। इस दौरान गायन, वादन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीईओ दुष्यंत यादव ने सांस्कृतिक उत्सव के उद्देश्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य हरीश चौहान ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक समिति सदस्य अजीत सिंह, बाबू जसपाल, कैप्टन प्रहलाद सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान राम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed