फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students Showcase Talent in PPT and Poster Exhibition

Rewari News: पीपीटी व पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students Showcase Talent in PPT and Poster Exhibition
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न सोसाइटी विषय पर इंट्रा-कॉलेज पीपीटी प्रस्तुति एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल और तकनीकी समझ को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान छात्रों ने आधुनिक तकनीक, सामाजिक मुद्दों और नवाचार से जुड़े विषयों पर आकर्षक पीपीटी और पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संयोजक राकेश सिंघल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनका मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली और रचनात्मकता के आधार पर किया गया। परिणामों में पीपीटी श्रेणी में यश (द्वितीय वर्ष) प्रथम, ज्योति (तृतीय वर्ष) द्वितीय और वंशिका (तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर श्रेणी में पलक शर्मा (तृतीय वर्ष) ने प्रथम, भूपेंद्र (द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय और रमा (प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरभजन, अंजू यादव, डॉ. ममता, राखी मंगला, दीपांजलि, अनुरिता सैनी, सुरभि बंसल और राजकुमार का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों को सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed