फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students shared thoughts in the meeting

Rewari News: मिलन समारोह में विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students shared thoughts in the meeting
फोटो: 13रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ घासेड़ा ​स्थित गुरूकुल में आपस में मिलकर एक दूसरे के विचारों - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ घासेड़ा स्थित गुरुकुल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर और गुरुकुल के विद्यार्थियों के बीच मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार साझा किए।
प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य दूसरे विद्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी लेने और वहां की प्रतिभाओं से रूबरू होना है। अध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में बीकानेर के विद्यार्थियों का दल गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा पहुंचा। वहां प्राचार्य सत्यदेव शास्त्री ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उप प्राचार्य सत्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों का आपस में परिचय करवाया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार और उप प्राचार्य के नेतृत्व में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा योगासन आदि शामिल रहे। खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें विद्यार्थियों ने जबरदस्त खेल दिखाया और गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा की टीम ने बीकानेर की टीम को 35 रन से हराया। 100 मीटर दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिताओं में बीकानेर के विद्यार्थियों ने लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से आए आचार्य आनंद देव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया और जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार अर्जित करने और जीवन में यज्ञ, योग और आयुर्वेद अपनाने की अपील की।


इस मौके पर स्वामी संकल्प देव, आचार्य आनंद देव, आचार्य सुरेंद्र सिंह, आचार्य अंजन कुमार, आचार्य गिरीश कुमार, आचार्य सौरभ, आचार्य किशोर आदि ने विद्यार्थियों को गुरुकुल स्थित कक्षा कक्ष, छात्रावास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, यज्ञशाला, योगशाला आदि का भ्रमण करवाते हुए विशेष जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed