फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students protested for the construction of a shelter at the gate of IGU.

Rewari News: आईजीयू के गेट पर शेल्टर निर्माण के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students protested for the construction of a shelter at the gate of IGU.
आईजीयू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : छात्र
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के गेट पर शेल्टर का निर्माण कराने और विश्वविद्यालय के अंदर बसें चलाने की मांग को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को प्रदर्शन से रोका। इस दौरान विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई। माहौल इतना गरम हो गया कि कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां रोजाना छात्र बस का इंतजार करते हैं लेकिन न तो वहां शेल्टर की व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए कोई उचित स्थान। तेज धूप, बारिश और सर्दी के दौरान विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। उपेक्षा के कारण छात्रों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार पर शेल्टर का निर्माण कराने, यूनिवर्सिटी की बसें अंदर तक चलाने की मांग की ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो। इस मांग को लेकर छात्र नेताओं और प्रशासन के बीच बहस चलती रही।
कुछ छात्र कुलपति कार्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच गए और वहां भी नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों को छात्रों के बीच आकर बातचीत करनी पड़ी।

ये लिया गया फैसला

कुलपति और रजिस्ट्रार ने मौके पर पहुंचकर छात्रों के मांगपत्र को स्वीकार किया। निर्णय लिया गया कि जब तक गेट पर शेल्टर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है तब तक यूनिवर्सिटी की बसें कैंपस के अंदर तक आएंगी और बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी। रवि मसीत ने यूनिवर्सिटी के गेट और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और इसकी जांच होनी चाहिए।

-
छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : युगल
छात्र नेता युगल यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा की इस एकमात्र यूनिवर्सिटी में छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। भविष्य में भी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में संदीप, आकाश, राहुल, योगेश, हरीश, सात्विक, कुणाल, चिराग, प्रिंस, हेमंत, रोहित, संजू, दीपक, अमन, साहिल, अभिषेक, किरण, कनक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed