Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students made models from plastic and drums

Rewari News: छात्रों ने प्लास्टिक और ड्रम से तैयार किए मॉडल

Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students made models from plastic and drums
फोटो: कृषि महाविद्यालय, बावल में आयोजित ‘कचरे से हरियाली’’ प्रदर्शनी में छात्र अपने प्लास्टिक औ - फोटो : सांकेतिक
बावल। बावल कृषि महाविद्यालय में शनिवार को कचरे से हरियाली विषय पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह पहल टिकाऊ कृषि, पर्यावरण संरक्षण और अनुभव आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। इसमें विद्यार्थियों ने प्लास्टिक और ड्रम मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बागवानी, सब्जी विज्ञान और वानिकी कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। प्रदर्शनी में छात्रों ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों को काटकर रंग-रोगन कर गमलों और वर्टिकल गार्डन में बदलने के साथ-साथ लोहे के ड्रमों में सजावटी और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व सौंदर्य दोनों का उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन

छात्रों ने मॉडल तैयार किए और उनका प्रदर्शन स्वयं किया, जिससे व्यावहारिक शिक्षा और नवाचार की झलक मिली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि आज के छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं। वे पर्यावरणीय समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में जिम्मेदारी, नवाचार और सतत विकास की समझ विकसित करती हैं। इस प्रदर्शनी में 13 टीमों के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

डॉ. पूजा, डॉ. प्रवीण शर्मा और डॉ. काजल ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। प्रदर्शनी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कचरा बोझ नहीं, बल्कि हरित भविष्य का संसाधन है और युवा ही सतत विकास के असली वाहक हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक प्रोत्साहित करने की योजना साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed