फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students locked the school, protested by blocking the road

छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, रोड जाम कर जताया विरोध

Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students locked the school, protested by blocking the road
सड़क पर जाम लगाकर धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : Rewari
कोसली (रेवाड़ी)। बायो, मैथ के शिक्षकों के पदों को रद्द (कैप्ट) रखने के विरोध में दड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। उसके बाद वहीं रोड पर बैठकर और वाहनों को आड़े-तिरछे लगाकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी बच्चों का साथ दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बाद में बच्चों की मांग पर खंड शिक्षा अधिकारी को बुलाना पड़ा। ढाई घंटे बाद शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन बच्चों ने जाम समाप्त किया व ताला खोला।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकरी ने बच्चों के सहयोग में आए ग्रामीणों व भाजपा के स्वच्छता अभियान जिला संयोजक सुरेन्द्र माडिया व अभिभावकों से भी बात की। इसके बाद में भाजपा के संयोजक इस बात पर राजी हुए कि उनके गांव के स्कूल से बायो, साइंस शिक्षक के पदों के लिए आज ही पत्र व्यवहार किया जाए। इसके बाद में खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में गांव के बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं के अलावा भाजपा के जिला संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षकों के पदों को खत्म कर बच्चों का भविष्य अंधकारमय करना चाहती है। इनकी मंशा सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की है। इस अवसर पर गांव के रामनिवास, संदीप, मोनू, संजय, मनीराम, बबीता, त्रिवेणी, सुनिता, विजयपाल, अशोक ने बताया कि उनके गांव के स्कूल में बायो व साइंस शिक्षक के पदों केप्ट कर दिया है, जो इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ में घोर अन्याय है। उनका कहना है कि अगर उनके स्कूल से उपरोक्त पोस्ट केप्ट की गयी तो वह स्कूल को बंद कर देंगे। वहीं माडिया ने कहा कि उनके लिए भाजपा बाद में है स्कूल पहले है और स्कूल से कैप्ट पदों को रद्द नहीं किया गया तो वे पार्टी के साथ नहीं है, गांव के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
‘शिक्षकों के पद को बहाल करे सरकार’
छात्रा सुकन्या, अंजली अनसुल, मोनिका, आयूषी, ननसी ने कहा कि इस स्कूल में बायो की सात छात्राएं हैं। अब शिक्षकों के पदों को रद्द (केप्ट) करने के बाद वे कहां जाएं। नजदीक कोई स्कूल नहीं है और उनके अभिभावकों की दूर भेजने की हिम्मत नहीं है। अगर बायो शिक्षक के पद को बहाल नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
-----------------
‘गरीब परिवारों की छात्राओं के सामने खड़ी हो गई परेशानी’
प्राचार्य राजेंद्र यादव का कहना है कि इस स्कूल में छठीं कक्षा से बारहवीं तक 172 छात्र संख्या है, जिसमें दस जमा एक व दो की सात छात्राएं बॉयोलाजी विषय ले रखा है। अब बायो शिक्षक का पद रद्द (कैप्ट) होने से गरीब परिवारों की छात्राओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इसे देखते हुए आज स्कूल के सभी बच्चों व ग्रामीणों ने सुबह ही स्कूल के मेन गेट को ताला लगा दिया। प्राचार्य ने कहा कि हमने इसके लिए विभाग की साइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा दी है। ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि शिक्षा अधिकारी के आने के बाद ही जाम खोला जाएगा।

-----------------
भाजपा नेता सम्मिलित थे तो गलत है : हुकम
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हुकम सिंह का कहना है कि अगर ग्रामीणों ने जाम लगाया और भाजपा के स्वच्छता अभियान जिला संयोजक सुरेन्द्र माडिया उसमें शामिल थे तो यह ग़लत है। मैं उससे बात करूंगा पार्टी के लिए गलत संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed