फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students honored by giving them citation

Rewari News: विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Mon, 02 Sep 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students honored by giving them citation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिताओं व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया। प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अलग प्रतिभा होती है। प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को पहचान कर निखारने का प्रयास किया जाता है। प्राचार्य मनोज कुमार ने तनीषा, चंचल, कीर्ति शर्मा, शिवि, सीमा, प्रिया, नेहा, मोनिका, निष्ठा, भावना, सुकन्या, डिंपी, यशिका, अंजली, नव्या, राधिका, मंजू, दीप्ति, आयुष, सौरव, सहदेव, पंकज, अमित, अंसुमन आदि विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रवक्ता विक्टोरिया, डॉ सुविधा, मीनाक्षी चुग, नेहा शर्मा, अध्यापक मुकेश कुमार, प्रिया देवी , हरिता शर्मा, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed