{"_id":"69ea5cff0b54ad2a7400c18c","slug":"students-bid-farewell-with-smiles-and-memories-rewari-news-c-198-1-rew1001-237276-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुस्कान और यादों के साथ दी विद्यार्थियों को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुस्कान और यादों के साथ दी विद्यार्थियों को विदाई
विज्ञापन
विदाई समारोह में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। शहर के केएलपी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधकारिणी के महासचिव अरविंद गुप्ता और प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को जीवंत बना दिया।
नृत्य, मनोरंजक खेल और रैंप वॉक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करते हुए भावुक पल भी जिए। इस अवसर पर संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन के अगले चरण में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें।