फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students become partners in building self-reliant and developed India

Rewari News: विद्यार्थी आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बनें भागीदार

Mon, 12 Feb 2024 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Students become partners in building self-reliant and developed India
वार्षिक महोत्सव में सम्मान मिलने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी।
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल रविवार को टांकडी में एक निजी विद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को अपना प्रेरक संदेश देते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि बच्चे देश की रीढ़ और भविष्य होते हैं। वह जितने शिक्षित होंगे देश उतना ही आगे बढ़ेगा। सभी विद्यार्थी मन लगाकर खूब पढ़ें और आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों के बिना देश का नवनिर्माण असंभव है। हमें अपने देश को नया भारत बनाना है तो सबसे पहले अपने देश के भविष्य यानी यहां के बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। जीवन में असल तरक्की और समाज का उत्थान तभी होगा जब हम शिक्षित और संगठित होंगे। शिक्षा के प्रति हम जागरूक हुए हैं, लेकिन हमारी संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्य पीछे छूट गए हैं। इन्हें सहेजना बेहद जरुरी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed