फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students appeared for Chemistry and Accounting exams at 54 centres in the district.

Rewari News: जिले में छात्रों ने 54 केंद्रों पर केमिस्ट्री व अकाउंटिंग की दी परीक्षा

Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students appeared for Chemistry and Accounting exams at 54 centres in the district.
छात्र कार्तिक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा की जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर केमिस्ट्री और अकाउंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक छात्रों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई।
जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की टीमों ने लगातार गश्त करती रहीं। केंद्रों के आसपास लोगों को रूकने नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखा गया।
विज्ञापन

थ्योरी आसान, ऑब्जेक्टिव सेक्शन रहा कठिन :
कक्षा 12वीं के छात्र कार्तिक ने बताया कि थ्योरी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे और सिलेबस से पूछे गए थे हालांकि ऑब्जेक्टिव सेक्शन थोड़ा कठिन लगा जिसमें परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई के कारण अधिकांश प्रश्न हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। पेपर में इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम से ही पूछा गया प्रश्न पत्र
कक्षा 12वीं के छात्र आकाश ने अकाउंटिंग की परीक्षा के बाद बताया कि प्रश्नपत्र कुल मिलाकर संतुलित रहा। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे इसलिए हल करने में कठिनाई नहीं हुई। हालांकि सवाल लंबे पूछे जाने से अंत तक समय का दबाव बना रहा। फिर भी अच्छी तैयारी होने की वजह से सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया और परीक्षा संतोषजनक रहा।

कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 11 को
11 मार्च को 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 12 मार्च को 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दोनों ही परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित होगी।


वर्जन :
सोमवार को हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं की केमिस्ट्री और अकाउंटिंग विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।

छात्र कार्तिक।

छात्र कार्तिक।

छात्र कार्तिक।

छात्र कार्तिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed