फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students and teachers took an oath to cooperate in cleaning

Rewari News: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली सफाई में सहयोग देने की शपथ

Wed, 10 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers took an oath to cooperate in cleaning
फोटो : 19स्कूल में बच्चों को सफाई को लेकर शपथ दिलाते टीम। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड नंबर 24 कुतुबपुर में सफाई की गई। इस दौरान प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सफाई में सहयोग देने और लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई गई।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड नंबर 24 कुतुबपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने वार्ड में स्थित प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों को सफाई रखने, आसपास गंदगी नहीं होने देने और अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। बच्चों स्वच्छता दूत बनाते हुए अभिभावकों को भी कूड़ा करकट सड़कों पर न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शहरी स्वच्छता अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं।

डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना लक्ष्य है। नगरपरिषद के ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और स्वच्छता अपनाने की शपथ भी सार्वजनिक स्थलों पर दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed