{"_id":"69e131cb336ca116aa077bc2","slug":"strict-action-against-encroachment-now-direct-firs-will-be-filed-sdm-rewari-news-c-198-1-fth1001-236878-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर सख्ती...अब सीधे एफआईआर होगी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर सख्ती...अब सीधे एफआईआर होगी : एसडीएम
विज्ञापन
कार्यालय में अतिक्रमणकारियों के कागजात जांचते एसडीएम विजय कुमार यादव।स्रोत: प्रवक्ता
कोसली। कस्बे में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम विजय कुमार यादव ने चेतावनी दी है। कहा कि यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब दोबारा किसी को नोटिस देने की आवश्यकता नहीं होगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन कुछ लोगों ने कार्रवाई के बाद फिर से सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। एसडीएम आगामी तीन-चार दिनों में साल्हावास-नाहड़ रोड और रेलवे स्टेशन से कोसली गांव तक के मेन रोड का पैदल निरीक्षण करेंगे।
एसडीएम ने रेलवे स्टेशन के पास बने टैक्सी स्टैंड को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वाहन चालकों ने गाड़ियां नहीं हटाईं तो पुलिस द्वारा उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर कोई सामान न रखें और निजी वाहन भी सड़क पर खड़े न करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोसली को एक विकसित शहर के रूप में तैयार किया जा रहा है जिसके लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।